भागलपुर, जनवरी 4 -- पूर्णिया। सीबीसीएस सिस्टम के सेमेस्टर वन में सत्र 2025-29 में पंजीकृत हुए छात्र-छात्राओं के पंजीयन में एमजेसी विषय को छोड़कर अन्य विषयों के त्रुटि के सुधार के लिए कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के आदेश पर निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश में उल्लेख किया गया है कि सत्र 2025-29 में नामांकित सभी स्रातक स्तरीय पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर वन में पंजीकृत हुए छात्र-छात्राओं के पंजीयन में विषयों के चयन में हुई त्रुटि में सुधार के लिए एमजेसी को छोड़कर अन्य सभी विषयों का समर्थ पोर्टल पर सुधार हेतु महाविद्यालयों को 3 से 5 जनवरी तक अधिकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...