पूर्णिया: पर्याप्त पोषण से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
भागलपुर, सितम्बर 25 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए ब्राइट कैरियर स्कूल द्वारा टीबी रोगियों के पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार हेतु एक विशेष पहल की गई। स्कूल के निदेशक-सह-संस्थापक गौतम सिन्हा के सौजन्य से शुक्रवार को जिला यक्ष्मा केंद्र के सहयोग से 30 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक फूड बास्केट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा टीबी के सफल उपचार में नियमित दवाओं के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- निक्षय मित्र योजना के तहत दूसरे माह भी टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण पर्याप्त पोषण से रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.