भागलपुर, अक्टूबर 5 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट कलाभवन साहित्य विभाग की मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की स्मृति में एक समारोह का आयोजन किया गया । अध्यक्षता डॉ. शिवमुनि यादव ने की और मुख्य अतिथि हिंदी विभाग पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर पंकज, विशिष्ट अतिथि और वक्ता पीजी सेंटर सहरसा हिंदी विभाग के हेड डॉ. सिद्धेश्वर कश्यप, डॉ. प्रभात नारायण झा, डॉ. उषा शरण, डॉ.मुकेश कुमार सिंह और कला भवन प्रबंधन परिषद के उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव रहे। दीप प्रज्वलन और दिनकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि के पश्चात् कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। साहित्य विभाग की संयोजिका डॉ. निरुपमा राय ने दिनकर जी को राष्ट्रीय चेतना का महाकवि बताते हुए उनकी कुछ सुंदर पंक्तियां से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भट्ठा मध्...