भागलपुर, अगस्त 16 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पटना से पूर्णिया कोर्ट के बीच लंबे समय से चली आ रही रात्रिकालीन ट्रेन की मांग अब पूरी होने जा रही है। रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 03216/ 03215 का परिचालन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक सप्ताह में पांच दिन किए जाने की घोषणा की गई है। इस नई सेवा से पटना और पूर्णिया के बीच रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रवक्ता सह डीआरयूसीसी सदस्य समस्तीपुर राजेश यादव ने इस पहल के लिए समस्तीपुर मंडल के डीआरएम और रेलवे प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि पटना-पूर्णिया के बीच रात्रिकालीन ट्रेन की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। सांसद पप्पू यादव लगातार रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सा...