भागलपुर, मार्च 27 -- पूर्णिया। शहर में रामनवमी को लेकर पूजा पाठ शुरू है। शुक्रवार को रामनवमी को लेकर शहर के मंदिरों में ध्वजारोहण के लिए व्यापक तैयारी की गई है। इसे लेकर ध्वजारोहण के लिए कई स्थलों पर हनुमान व श्रीराम के पताका की खूब बिक्री हो रही है। इस बावत अधिकांश मंदिर स्थलों को श्रीराम के पताका से पाट दिया गया है। पूरा शहर भगवामय हो गया है। मंदिरों में ध्वजारोहण के लिए शहर के मंदिरों में फारबिसगंज मोड़ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, मधुबनी चौक हनुमान मंदिर, रजनी चौक हनुमान मंदिर, खीरू चौक हनुमान मंदिर, गोकुलसिंह ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर, बाड़ीहाट लक्ष्मी मंदिर चौक स्थित हनुमान मंदिर, पॉलिटेक्निक चौक स्थित बजरंग बली मंदिर, आर एन साह चौक हनुमान मंदिर आदि कई पूजन स्थलों को पूरी तरह से सजाया दिया गया है। इससे शहर में भक्ति और उमंग के बीच उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.