भागलपुर, अगस्त 23 -- पूर्णिया से धीरज पूर्णिया नगर निगम और सदर अनुमंडल के प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध पांडे को स्थानांतरित कर पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त पदस्थापित किया गया है। वहीं 2024 बैच के आईएएस विग्नेश टीए को पूर्णिया का सदर अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। नगर निगम को अब स्थायी नगर आयुक्त मिलने से शहरी विकास, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, राजस्व संग्रह और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। आईएएस अधिकारी की तैनाती से निगम की प्रशासनिक क्षमता भी मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- बिहार में कई अनुमंडल के एसडीओ बदले गए, 11 आईएएस का ट्रांसफर, 12 नए अफसर को फील्ड पोस्टिंग दूसरी ओर सदर अनुमंडल में नए एसडीओ की प...