पूर्णिया: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बीकोठी निवासी की मौत
भागलपुर, मई 11 -- धमदाहा से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 सड़क पर धमदाहा बाजार से ठीक पहले मां तारा विवाह भवन के समीप बुलेट एवं सप्लेंडर बाइक के सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान की बड़हारा कोठी थाना क्षेत्र के सेहवान खूंट वार्ड नंबर 2 निवासी जय कृष्णा सिंह के 35 वर्षीय पुत्र यदुनंदन सिंह के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय सौजीत कुमार शाह को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में प्राथमिक उपचार करने के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सप्लेंडर बाइक चालक बड़हारा कोठी थाना क्षेत्र के सेहवान खूंट वार्ड दो निवासी यदुनंदन सिंह अपने घर से पूर्णिया फ्लोर मिल मोहल्ला जा रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे धमदाहा में विवाह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.