भागलपुर, जून 16 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। पूर्णिया जिले के शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) मिलेगा। जिले के सभी प्रखंडों में एक महीने का विशेष शिविर 18 जून से आयोजित किया जा रहा है। ​शिविर के माध्यम से कुल 26,780 लंबित लाभार्थियों का यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा। यह विशेष शिविर 18 जून से 18 जुलाई तक सभी कार्य दिवसों में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पू्र्णिया: आज से बुनियाद केंद्रों पर विशेष मरम्मत शिविर यह भी पढ़ें- पूर्णिया: मोटर चालित ट्राइसाइकिल में तकनीकी खराबी कराएं ठीक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...