भागलपुर, अप्रैल 26 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी एफसीआई गोदाम से डीलर के यहां अनाज पहुंचाने जा रहे एक मजदूर की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। घटना अनुमंडल के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फारबिसगंज-कुर्सेला स्टेट हाईवे पर बुढ़िया धनकट्टा गांव के समीप शनिवार शाम हुई। मृतक बनमनखी थानाक्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड संख्या 12 निवासी रामचंद्र मंडल के पुत्र 35 वर्षीय अभिनंदन मंडल थे। परिजनों ने बताया कि अभिनंदन मंडल पिछले छह वर्षों से बनमनखी स्थित एफसीआई गोदाम में मजदूर के रूप में कार्यरत था। शनिवार की शाम वह अनाज लदा ट्रैक्टर लेकर सरसी थाना क्षेत्र के एक डीलर के यहां डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान बुढ़िया धनकट्टा गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.