भागलपुर, मई 4 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर सोमवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में 49 वर्षीय श्रमिक दिनेश पासवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रूपौली हाल्ट स्टेशन प्लेटफॉर्म के पास हुई, जहां वह ट्रेन पर सवार होने जा रहे थे। वह राजमिस्त्री का काम करते थे। बताया जाता है कि जानकीनगर थाना क्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी दिनेश पासवान प्लेटफॉर्म पर खड़ी 75262 डाउन पैसेंजर ट्रेन पर सवार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी समपतिया देवी और दो पुत्र व दो पुत्रियों का रो-रोकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.