पूर्णिया: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
भागलपुर, जून 28 -- पूर्णिया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक के समीप रेलवे पोल संख्या केजे-19/5 के पास हुई। रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह करीब सात बजे किसी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। उसका एक पैर कट चुका था तथा शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मृतक के हाथ पर बना टैटू ही शिनाख्त का एकमात्र सुराग माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत इधर जोगबनी-कटिहार लोकल ट्रेन जब रानीपतरा स्टेशन से खुलकर मटिया के समीप पहुंची तो रेलवे ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.