भागलपुर, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार रविवार को पूर्णिया जिले के सभी थानों में थानाध्यक्षों की ओर से गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानों पर सूचीबद्ध असामाजिक तत्वों और निगरानी में रखे गए व्यक्तियों को बुलाकर सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन करने की हिदायत दी गई। थानाध्यक्षों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखना और लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.