पूर्णिया: जनोपयोगी सेवाओं के मामलों में स्थायी लोक अदालत बनी प्रभावी विकल्प
भागलपुर, जुलाई 1 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का त्वरित और सुलभ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा बुधवार को जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं) की कार्यप्रणाली और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम प्रधान जिलाजज कन्हैयाजी चौधरी के दिशा-निर्देश में आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ने अधिकारियों को बताया कि जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का समाधान अदालतों में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बजाय स्थायी लोक अदालत के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.