भागलपुर, मई 18 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग बिहार के सहयोग से पूर्णिया जिला प्रशासन के द्वारा जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान के तहत जनजातीय बहुल सात प्रखंडों के 31 पंचायतों में 25 मई तक शिविर चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंद सभागार में पूर्णिया के प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अभियान के तहत विभिन्न सेवाओं क्रमशः आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान, पीएम उज्जवला, पीएम जन धन, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का शिविर लगाकर निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सहयोग शिविर आज : प्रभारी...