भागलपुर, अप्रैल 30 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे चार शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के को-आपरेटिव बाजार में चार शराबी नशे में हो हंगामा कर रहा था। चारों शराबी को हिरासत में लेकर जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। दिवानगंज निवासी विपिन कुमार, उफरैल निवासी मो जुम्मन, श्रीनगर निवासी सुशील महतो एवं मुकेश महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.