भागलपुर, अप्रैल 18 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, मजरा, सहरा आदि पंचायत में ग्रामीण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर को लेकर काफी परेशीनी हो रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में मिनी गैस वितरक के यहां गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं रहने से ग्रामीण उपभोक्ता को 10 से 15 किलोमीटर तय कर गैस लाना पड़ता है, जिससे समय के साथ अधिक खर्च उठाना पड़ता है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम, रहुआ मुखिया सुफिया प्रवीण, पंसस मुमताज आलम, उपभोक्ता ललन कुमार, बिनोद कुमार ,रंजीत कुमार ,राजीव कुमार आदि ने जिलाधिकारी से ग्रामीण मिनी गैस वितरक को सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों को सुविधा हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.