भागलपुर, नवम्बर 19 -- रानीपतरा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजीगंज पंचायत के वार्ड 12 दरगाह गांव के 48 वर्षीय पंचलाल उरांव का शव बुधवार को घेसरिया बहियार में मिला। वह करीब छह दिनों से लापता था। पत्नी साजो देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम के पांच बजे से गायब वह थे। छह दिनों से काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बहियार में एक व्यक्ति का शव मिला है। जब जाकर देखा तो उनके पति का शव था। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गया है। मृतक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। मृतक के पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.