पूर्णिया: खेल दिवस पर पांच शारीरिक शिक्षकों को किया सम्मानित
भागलपुर, अगस्त 29 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट राष्ट्रीय खेल दिवस पर केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने खेल गतिविधियों की जानकारी हासिल कर प्रखंड क्षेत्र के चार तो नगर पंचायत चम्पानगर के एक समेत कुल 5 शारीरिक शिक्षकों को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों ने अपने विद्यालय में स्कूली बच्चों को एथलेटिक्स,कबड्डी,थ्रो इवेंट आदि खेल का प्रशिक्षण देकर जिला से राज्य स्तर तक पहुंचाकर प्रखंड क्षेत्र को गौरवान्वित करने का काम किया है। बीडीओ ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद भारतीय फील्ड हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में से एक थे, जिनकी गोल करने की क्षमता असाधारण थी। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मना राष्ट्रीय खेल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.