अररिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया। कार्यशाला में अपना अनुभव साझा करते हुए बनमनखी की पूर्ववर्ती छात्रा शिवानी ने बताया कि हम 2020 में प्रशिक्षण प्राप्त किये। इसके बाद उन्हें परामर्शी की नौकरी मिली जिसे वो आज भी कर रही हैं। अनुभव साझा करते हुए पूर्ववर्ती छात्र रवि ने बताया कि 6 माह के प्रशिक्षण के बाद उन्हें हॉस्पिटल में नौकारी मिली जिससे उन्हें 15 हजार मासिक तथा 30 हजार रुपये इंसेंटिव मिल रहा है। पूर्ववर्ती छात्र दिलखुश कुमार ने टाटा मोटर्स में प्रशिक्षण लेने के बाद अपना कार्य अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस समय वो गुजरात के टाटा फैक्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्हें 22 हजार रुपये प्रति माह मिला रहा है। ग्राउंड ड्यूटी असिस्टेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने बाद मुंबई के अस्पताल में काम कर रही मंजरी खातून ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि धमदाहा क...