भागलपुर, जून 15 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 सड़क पर धमदाहा थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के समीप सोमवार दोपहर डेढ़ बजे कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के भघवा वार्ड संख्या-23 निवासी सुरेन मलिक के 25 वर्षीय पुत्र मिथिलेश मलिक के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथिलेश मलिक नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड संख्या-11 में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। वह प्रतिदिन की तरह अपना कार्य समाप्त कर बाइक से अपने घर भघवा लौट रहा था। इसी दौरान लोहिया चौक के समीप सामने से आ रही मारुति सुजुकी इग्निस कार नंबर बीआर 11बीके 3460 और उसकी अपाचे बाइक नंबर बीआर 39 एजेड 2405 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे ...