भागलपुर, मार्च 15 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी पंचायत अंतर्गत छर्रापट्टी नग्रहबासा स्थित बाबा विशु मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय भक्तमत भक्ति सत्संग सम्मेलन के 56वें वार्षिक महायज्ञ के आयोजन को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर करीब 200 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रख विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया। शोभा यात्रा कांप घाट कारी कोसी नदी पहुंची, जहां से जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से रविवार से तीन दिवसीय भक्ति सत्संग सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कलश शोभा यात्रा में पंचायत की मुखिया सुलोचना देवी, मुखिया प्रतिनिधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.