भागलपुर, मार्च 15 -- पूर्णिया। जिला स्तर पर एलपीजी की उपलब्धता से संबंधित समस्याओं से आमजनों को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराने के लिए जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय पूर्णिया (दूरभाष संख्या-06454-242319, 242317, 242320) में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो सातों दिन 24 घंटे कार्यरत रहेगा। कार्य के सुचारू संचालन के लिए सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार को नोडल पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव को नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.