भागलपुर, अप्रैल 27 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया एयरपोर्ट से छह महीने से कोई नयी हवाई सेवा शुरू नहीं हो पायी है। 17 सितंबर को पूर्णिया से कोलकाता और अहमबाद के लिए हवाई सेवा शुरू हुई फिर 26 अक्टूबर को दिल्ली और हैदराबाद के लिए एयरबस ने उड़ान भरी। बैंगलुरू और मुंबई के लिए सीमांचल और कोसी की जनता के द्वारा लगातार हवाई सेवा की मांग मुखर की जा रही है। पूर्णिया एयरपोर्ट तक सिंगल लेन रोड कनेक्टिविटी को इसमें बड़ी बाधा बताई जा रही है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से इस दिशा में लगातार पहल की जा रही है। पूर्णिया एयरपोर्ट तक जाने के लिए मौजूदा एनएच 107 के बायपास से डीएवी चौक और चूनापुर होते हुए जाने वाली सिंगल लेन रोड को फोर लेन में तब्दील करने की शुरूआती योजना के साथ अब मरंगा से एयरपोर्ट तक फोर लेन कनेक्टिविटी का प्रस्ताव तैयार कर बिहार क...