भागलपुर, मई 6 -- बनमनखी से सुशील की रिपोर्ट बनमनखी, संवाद सूत्र।पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर खुटहरी पेट्रोल पंप के समीप मॉर्निंग वॉक के दौरान 12 वर्षीय किशोर की तेज रफ्तार पिकअप वैन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान धरहरा पंचायत के खुटहरी वार्ड एक स्थित मुसहरी टोला निवासी सनोज कुमार पिता जय कृष्णा ऋषि के रूप में की गई है। दुर्घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक सनोज कुमार बुधवार की सुबह अपनी मां फेकनी देवी से मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कह कर घर से निकला। वह गांव के समीप एनएच 107 पर पश्चिम दिशा की ओर टहल रहा था कि बनमनखी की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क के बिल्कुल किनारे टहल रहे किशोर को कुचलता हुआ निकल गया। दुर्घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे घटित हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.