भागलपुर, सितम्बर 2 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। एड्स, टीबी और मातृ मृत्यु दर पर नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति तैयार होगी। गांवों में इस बारे में जागरूकता के लिए जीविका की भी मदद ली जाएगी। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और गंभीर बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को 'रेणु जीविका महिला प्रशिक्षण सह शिक्षण संस्थान' में दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह कार्यशाला जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी 14 प्रखंडों में एड्स, टीबी और मातृ मृत्यु दर पर नियंत्रण के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करना है। यह भी पढ़ें- Purnia News: आमजनों को जागरुक करने के लिए इंटीग्रेटेड हेल...