भागलपुर, अप्रैल 30 -- केनगर से महानंद की रिपोर्ट केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत स्थित इथेनॉल फैक्टरी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। मक्का की बोरी उतारने के दौरान संतुलन बिगड़ने से मजदूर बोरी के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत सरसी थाना क्षेत्र के बेला चंपावती गांव निवासी खोखो मुनि के पुत्र बुधो मुनि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब छह महीनों से परोरा-गणेशपुर स्थित इथेनॉल फैक्टरी में मजदूरी कर रहा था और रोज की तरह अनाज की बोरी उतारने का काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से टेंट संचालक की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार सुबह बुधो मुनि मक्के की बोरियां उतार रहा था। इसी दौरान अचानक ब...