भागलपुर, मई 14 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रेक्षागृह में संचालित किया जा रहा है। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन शुरू हो गया है। इस योजना के तहत जिले के नवोदित कलाकारों को सुयोग्य शिक्षकों के द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य संगीत की तीनों विधाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष से अधिक का होना चाहिए। नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज में जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं तीन पासपोर्ट साइज का फोटो देना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन निर्धारित है। यह भी पढ़ें- आर्ट गैलरी में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, छह वर्ष से...