भागलपुर, मार्च 15 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल आठ लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में वंशीपुरंदाहा गांव निवासी स्व. नारायण मंडल के 62 वर्षीय पुत्र योगेंद्र मंडल तथा तिलाय ऋषिदेव के 65 वर्षीय पुत्र जालो ऋषिदेव शामिल हैं। दोनों आरोपी धमदाहा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के पास से कुल आठ लीटर देशी शराब बरामद की है। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...