भागलपुर, फरवरी 18 -- पूर्णिया। एसआईएस लिमिटेड कंपनी की ओर से 17 फरवरी से जिले में जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिला नियोजनालय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कंपनी ने दसवीं पास से लेकर स्नातक पास तक के युवाओं के लिए एसएलवी गार्ड, सुरक्षा कर्मी, सुपरवाइजर, सीआईटी कर्मी एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए कुल 380 रिक्तियां निकाली हैं। इसके तहत 18 फरवरी को श्रीनगर, 19 को धमदाहा प्रखंड परिसर, 21 को बनमनखी, 23 को बीकोठी, 24 को भवानीपुर, 25 को रूपौली, 26 को जलालगढ़, 27 को कसबा, 28 को पूर्णिया पूर्व प्रखंड, 02 मार्च को डगरूआ, 5 मार्च को अमौर और बायसी तथा 07 मार्च को बैसा प्रखंड परिसर में कैंप लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.