भागलपुर, अप्रैल 30 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। 30 अप्रैल को ग्रिड पीएसएस से 11 केवी टाउन 1 फीडर अत्यावश्यक कार्य के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शटडाउन में रहेगा । साथ ही सर्किट हाउस पी एस एस से 11 केवी डीआईजी फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेड़ की डाल की कांट छांट हेतु एवं डीएम कोठी मोड़ के पास नए ट्रांसफार्मर के अधिष्ठापन हेतु शटडाउन में रहेगा। जिससे पालीटेक्निक चौक, सुभाष नगर, महबूब खान टोला, आर एन साह चौक, भट्टा बाजार, चित्रवाणी रोड के आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा डीएम कोठी मोड़,भूतनाथ मंदिर, प्रभात कॉलोनी, हनुमान बाग, शांति नगर के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.