भागलपुर, अगस्त 19 -- केनगर, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर आयोजित अन्नप्राशन दिवस यानी मुंहजुठी कार्यक्रम का भी जायजा लिया। सीडीपीओ ने गोवासी पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित छोटी चकला गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 110 पर एक छह माह के बच्चे को अपने हाथों से पोषणयुक्त खाद्य सामग्री खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 19 तारीख को अन्नप्राशन दिवस मनाया जाता है। इसके तहत छह माह की उम्र पूरी कर चुके बच्चों को पहली बार ठोस आहार देने की शुरुआत की जाती है। इसका उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से बचाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सरिता कुमारी, सहायिका पिं...