भागलपुर, मार्च 8 -- केनगर, एक संवाददाता। अपराध नियंत्रण की दिशा में पहल करते हुए पूर्णिया पुलिस कप्तान के निर्देश पर रविवार को केनगर थाना एवं चम्पानगर थाना में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गुंडा परेड कराई गई। इस दौरान थाना के गुंडा पंजी में दर्ज लोगों को थाने में बुलाकर पुलिस ने उनकी परेड कराई और उन्हें किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सख्त चेतावनी दी। केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि थाना के गुंडा पंजी में दर्ज कुल 55 लोगों में से 30 से अधिक लोगों को बुलाकर गुंडा परेड कराई गई। वहीं चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि थाना क्षेत्र के कुल 19 संदिग्ध गतिविधि वाले लोगों में से 9 लोगों की परेड कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.