भागलपुर, अप्रैल 26 -- कसबा, पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट कसबा-गुलाबबाग फोरलेन सड़क मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा बेली पुल से दक्षिण हिना ईंट भट्ठा के समीप हुआ, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस के अनुसार युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उसकी मौत हुई। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि अज्ञात वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.