झांसी, फरवरी 28 -- झांसी, संवाददाताइस्कॉन झांसी द्वारा परम भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के पावन प्राकट्य दिवस श्री गौर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार से होली महोत्सव शुरू होगा। जो 4 मार्च तक चलेगा। इसको लेकर हरे कृष्ण मंदिर, फूटा चोपड़ा, निकट काली बाड़ी, तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में प्रतिदिन प्रात: एवं सायंकाल श्री चैतन्य महाप्रभु कथामृत, हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं विशेष आरती आयोजित की जाएगी। कथावाचक केशव दास ने श्री चैतन्य महाप्रभु की दिव्य कथाओं का रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा। मुख्य उत्सव 3 मार्च को श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें अभिषेक, नवीन श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग अर्पण एवं भव्य महाआरती होगी। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। 4 मार्च 2026 को झांसी में पह...