रामपुर, अप्रैल 30 -- सैफनी। पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्णिमा से पूर्व गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान व नमामि गंगे के जिला संयोजक नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गंगा सफाई अभियान चलाया। इसमें सभासद अरविंद जोशी, बालकृष्ण जोशी,विनोद राजपूत, शिवम यादव आदि शामिल रहे। घाटों पर साफ-सफाई कराई गई और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी इंतजाम किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...