हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। चैत्र मास की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य अशोक वार्ष्णेय के अनुसार, पूर्णिमा तिथि एक अप्रैल को सुबह 07:06 बजे से शुरू होकर दो अप्रैल को सुबह 07:42 बजे तक रहेगी। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव और दान-पुण्य का पर्व दो अप्रैल को मनाया जाएगा, जबकि पूर्णिमा व्रत एक अप्रैल को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर ग्रहों का अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है। मंगल ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनि देव विराजमान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...