मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित श्रीराम हनुमान मंडल सालासर धाम के प्रांगण में शनिवार को पूर्णिमा पर श्री बालाजी महाराज की ज्योति एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। संध्या में ज्योति प्रज्वलन के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। फिर भजनों की प्रस्तुति हुई। भजन संध्या के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर राजेश बंका, परमानंद शर्मा, गौरीशंकर अग्रवाल, विजय केजरीवाल, पंकज पटवारी, आशीष सर्राफ, विजय शर्मा, गौरी शंकर तुलस्यान, अनिल नेमानी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.