पूर्णिमा पर श्री दुर्गा मंदिर में माता का हुआ महाशृंगार
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दुर्गा स्थान मंदिर गोला रोड में पूर्णिमा पर बुधवार को मां दुर्गा का महाशृंगार कर आरती की गई। मंदिर समिति के सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि पहले माता को पंचामृत स्नान कराया गया और फिर अनेकों प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन से माता का महाशृंगार किया गया। पंडित दिलीप पाठक और मुकेश पंडित ने पूजन किया। मौके पर धीरज कुमार, देवेंद्र चाचान, उदय कुमार, विजय कुमार, राधाकांत उर्फ बबलू मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.