पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मिर्जापुर, जून 29 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर सोमवार को धाम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। देवी दरबार पहुंचे आस्थावानों ने मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर जीवन को धन्य बनाया। जगत कल्याणी देवी भगवती मां विंध्यवासिनी की पूर्णिमा दर्शन के लिए भक्त भोर में ही सभी गलियां भक्तों से पट गईं। गलियों में लंबी कतार में खड़े भक्त मां की एक झलक के लिए लालायित रहे। देश के कोने कोने से आए श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से देवी धाम में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व देवी भक्तों ने विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान ध्यान करने के बाद प्रसाद की दुकानों पर जाकर नारियल चुनरी के साथ ही लाचीदाना रोरी, रक्षा एवं प्रसाद लेकर गलियों में लगी लंबी कतारों में खड़े हो गए। यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर की महाआरती, पढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.