साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर बुधवार की शाम को स्थानीय मुक्तेश्वर धाम सीढ़ी घाट पर मां गंगा सेवा समिति की ओर से मां गंगा का विधिवत पूजन व आरती की गई। पंडित धनेश तिवारी व पंडित वेदानन्द पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस अनुष्ठान को सम्पन्न कराया। मौके पर पूरा गंगा तट हर हर गंगे, जय मां गंगे, हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। गंगा पूजन व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, शशि कुमार सुमन, जगनमय मिश्रा, अरविन्द सिंह, संदीप अवस्थी, सिद्धार्थ कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद थे। फोटो 22, गंगा आरती करते मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्यगण।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.