पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जुटे श्रद्धालु
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- कुंडा, संवाददाता। अधिमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पुण्य लाभ पाने को श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट पर जुटी। रविवार को भोर से ही श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे, हर-हर गंगे के जयकारे संग श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने लगे। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है, अधिमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा होने से इसका महत्व और बढ़ गया। रविवार को श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयकारे संग गंगा में डुबकी लगाने लगे तो दोपहर बाद तक गंगा में स्नान, दान हवन-पूजन का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी मंदिर पर पहुंची। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी मां का विधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.