आगरा, अप्रैल 2 -- चैत्र मास की पूर्णिमा पर्व पर गुरुवार को जनपदभर के गंगा घाटों पर स्नान हुआ। हरपदी गंगा, लहरा समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। दोपहर बाद तक गंगा स्नान का सिलसिला जारी रहा। अप्रिय घटनाओं की संभावना को लेकर पुलिस ने गंगा घाटों पर निगरानी रखी। गंगा स्नान आदि से निवृत्त होकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। साथ ही जरूरतमंदों को दान कर पुण्य कमाया। गुरुवार को चैत्र मास की पूर्णिमा का पर्व रहा। पूर्णिमा पर्व पर स्नान को लेकर बुधवार की देर शाम से ही श्रद्धालुओं के गंगा घाटों पर एकत्रित होने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं के गंगा स्नान का सिलसिला जारी रहा। सोरों की हरपदी गंगा, लहरा गंगा घाट, शहबाजपुर गंगा घाट, काद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.