मुरादाबाद, जून 29 -- ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने अटल घाट कटघर पर रामगंगा की महाआरती की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ा। इस दौरान रामगंगा का जयघोष होता रहा। संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने राम गंगा को प्रदूषण से मुक्त कराने की मांग की। सभी ने हिदुत्व के मजबूत एवं संगठित होने की कामना की। विनोद शर्मा, पुजारी महेंद्र, पुजारी भारत, चंद्र मोहन पांडे, श्याम शुक्ला,शम्मी रस्तोगी, कैलाश भटनागर,बबलू भटनागर, अज्जू भटनागर, सतीश अग्रवाल, अनिल रस्तोगी, शिव शंकर बंसल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...