कोडरमा, जून 25 -- कोडरमा। वन विभाग की टीम ने गुरुवार को पूर्णिमा टॉकीज के सामने स्थित मनोज भदानी के आरा मिल की जांच की। कार्रवाई के दौरान विभागीय कर्मियों ने मिल परिसर की जांच-पड़ताल की और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। छापेमारी में शामिल वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह विभाग का नियमित निरीक्षण अभियान है। उन्होंने कहा कि विभाग को कुछ सूचनाएं प्राप्त हुई थीं, जिनके सत्यापन के उद्देश्य से टीम मौके पर पहुंची है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जांच की प्रक्रिया जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई है या नहीं। वन विभाग ने कहा कि आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...