अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर निर्माण की पूर्णता के बाद अब मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तय की गयी योजना पर जोर दिया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत करीब चार किमी बाउंड्री यानि अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बाह्य सुरक्षा दीवार के निर्माण के अलावा वाच टावरों का निर्माण चल रहा है। भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक से पहले एक नवनिर्मित वाच टावर पर मार्क ड्रिल किया गया। इसे एप्रूव्ड कर दिया गया है। इसी के अनुसार शेष वाच टावरों का निर्माण होगा। बताया जा रहा है परिसर में 26 वाच टावर बनाए जाने हैं। उधर ट्रस्टीज की कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक रविवार से परकोटा के शेष पांचों व शेषावतार में ध्वजारोहण होना था लेकिन ध्वजारोहण कार्यक्रम स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.