धनबाद, अप्रैल 14 -- मार्शलिंग यार्ड में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सोमवार को पूर्णाहूति के साथ संपन्न हो गया। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में आयोजित इस अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र गायत्री मंत्र के जयघोष से गुंजायमान रहा। अंतिम दिन मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री तारा देवी और जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी की उपस्थिति में विशेष पूजन हुआ। गायत्री परिवार ने अतिथियों को चंदन तिलक लगाकर सम्मानित किया, वहीं कार्यकर्ताओं को गायत्री मंत्र का पट्टा पहनाया गया। सिंदरी रेलवे स्टेशन मैनेजर सरोज कुमार सिंह ने पत्नी संग आहुति दी। महायज्ञ के दौरान बच्चों का विद्यारंभ संस्कार और नए साधकों का दीक्षा संस्कार कराया गया। यह भी पढ़ें- गायत्री दीप यज्ञ समारोह में सैकड़ों लोगों ने जलाए दीये संध्या काल में हजारो...