शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- खुटार। चांदपुर स्थित श्री शिवा-महेश्वरनाथ धाम पर श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञ का भव्य समापन पूर्णाहुति व भंडारे के साथ हुआ। समापन दिवस पर कथावाचक अनिल दीक्षित दीवाना ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई, जिसे श्रद्धालु भाव-विभोर होकर सुनते रहे। उन्होंने कंस, देवकी और वासुदेव की कथा के माध्यम से श्रीकृष्ण के अवतरण की महिमा बताई। यज्ञ में पंडित अंशुल शास्त्री ने विधि-विधान से हवन कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रामगोपाल शुक्ला, संजीव तिवेदी, अशोक त्रिवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...