पूर्णाहुति भंडारा के साथ विष्णु महायज्ञ का समापन
लखीमपुरखीरी, जून 23 -- कस्बे के प्राचीन श्रीठाकुर मंदिर प्रांगण में सात दिनों से चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ का मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पड़रियातुला कस्बे श्रीठाकुर मंदिर में पिछले सात दिनों से मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंख-घंटा की ध्वनि से गुंजायमान रहा है। यज्ञाचार्य आचार्य ललित मिश्र नैमिषारण्य क्षेत्र ने विधिवत हवन-पूजन कराया। विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ व आमंत्रित वक्ताओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों का कार्यक्रम चलता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.