सहरसा, फरवरी 26 -- सत्तरकटैया, एक संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की बिहार-झारखंड शाखा पदमपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ बुधवार को हवन यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ विधिवत संपन्न हो गया। कामधेनु गौशाला की उपशाखा के उद्घाटन के निमित्त आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। गौशाला परिसर स्थित हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच साधु-संतों, यजमानों और संस्थान से जुड़े लोगों ने पूर्णाहुति दी। वातावरण भक्तिमय भजनों और मंत्रों से सराबोर रहा। 18 से 24 फरवरी तक चले इस ज्ञान यज्ञ के दौरान पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए सहरसा सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम के समापन के साथ ही बाहर से आए श्रद्धालुओं की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.