छपरा, मई 24 -- भक्ति और आस्था से सराबोर रहा सलिमापुर,परिक्रमा के लिए जुटे श्रद्धालु मढ़ौरा। एक संवाददाता प्रखंड के सालिमपुर पोखर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया।

महायज्ञ का वातावरण इस महायज्ञ के अंतिम दिन पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। स्वामी श्री सत्यनारायणाचार्य जी के पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन कथा, प्रवचन, पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कार का संदेश दिया गया।

श्रद्धालुओं की उपस्थिति अंतिम दिन आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे और यज्ञ मंडप की परिक्रमा क...